फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छेडख़ानी के विरोध पर मां सहित तीन बेटियों को पीटा

छेडख़ानी के विरोध पर मां सहित तीन बेटियों को पीटा

Tue, 06 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी के विरोध पर मां सहित तीन बेटियों को पीटा
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने किशोरी उसकी दो बड़ी बहनें और मां को पीटकर घायल कर दिया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को इसकी जानकारी घटना के दूसरे दिन नहीं हो सकी थी। पीड़ितों ने बताया कि मनबढ़ थाने में शिकायत करने पर पुन: मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

घायलों में पंद्रह वर्षीय किशोरी, 55 वर्षीय उसकी मां, 20 और 30 वर्षीय उसकी दो बड़ी बहनें शामिल हैं। यह सभी तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली00 हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला एक मनबढ़ किस्म का युवक अक्सर गांव की लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है। युवक के मनबढ़ई के चलते कोई इसका विरोध नहीं कर पाता। सोमवार की शाम किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे अकेला देखकर मनबढ़ ने छेड़खानी किया। किशोरी ने घर पहुं्चकर मां और बहनों को पूरी बात बताई तो वे लोग पूछताछ के लिए उसके घर चले गए। इस बात से नाराज मनबढ़ और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर इन सभी को घायल कर दिया। गांव के लोगों ने मामले में बीच बचाव कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर मनबढ़ पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे कि घटना के संबंध में थाने पर शिकायत की तो दोबारा पीटेंगे। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं है, ना ही किसी ने अब तक थाने में तहरीर दी है। शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed