{"_id":"59a99eb74f1c1be8278b4ca1","slug":"121504288439-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पशु तस्करों पर लगा एनएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पशु तस्करों पर लगा एनएसए
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के चकमकसूदजहां माहुल गांव निवासी तीन पशु तस्करों को एनएसए की धारा में पाबंद किया गया है। यह तीनों प्रतिबंधि पशुओं को काटकर उनकी मांस और चर्बी की सप्लाई करते थे। एसपी अजय कुमार साहनी की रिपोर्ट पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इन्हें पाबंद कर दिया। शुक्रवार को अहरौला थाने की पुलिस इनके घर नोटिस का तामिला भी करा दी है। जिन आरोपियों को एनएसए के तहत पाबंद किया गया है। वे सभी 27 जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे।
एसएसए के तहत पाबंद किए जाने वालों में अहरौला थाना क्षेत्र के चकमकसूदजहां माहुल गांव निवासी इरफान कुरैशी पुत्र अब्दुल रशीद, अब्दुल्ला, शाहआलम पुत्रगण इरफान का नाम शामिल है। यह सभी पशु तस्कर अपने घर में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर उनकी मांस लोगों को खाने के लिए पैक करके बेच देते हैं। जबकि चर्बी को टीन में पैककर घी बनाकर क्षेत्र के छोटी-बड़ी बाजारों में बेच देते थे। उक्त घी से दूकानदार अपनी दूकान में पकवान बनाते थे। 27 जुलाई की भोर में अहरौला थाने की पुलिस ने मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर इनके घर छापेमारी कर इन तीनों के अलावा पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मौके से पांच क्विंटल से अधिक मांस, 15 टीना से अधिक चर्बी, चापड़, तराजू आदि बरामद हुआ था। तभी से यह आरोपी जेल में हैं। इधर शासन के निर्देश पर एसपी अजय कुमार साहनी ने इन तीनों पशु तस्करों के विरुद्ध एनएसए लगाने के लिए डीएम के यहां रिपोर्ट भेजी थी। एसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इन्हें एनएसए के तहत पाबंद कर दिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अहरौला मंजय सिंह नरे आरोपियों के घर नोटिस चस्पा करवा दिया।
एसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने इन तीन पशु तस्करों को एनएसए के तहत पाबंद कर दिया। आरोपियों के घर नोटिस का तामिला करा दिया गया है। जो भी पशु तस्करी के मामले में संलिप्त मिलेगा। उसके तहत एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण