{"_id":"5b2beaf04f1c1bf16e8b915d","slug":"11529604848-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन ने किया शादी से इंकार
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनाजपुर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के नोनीपुर गांव में बुधवार की रात आई एक बारात में दूल्हे के व्यवहार से दुल्हन स्टेज पर ही नाराज गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने के बाद परिवार के लोग उसे मनाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन लोगों के सारे प्रयास व्यर्थ रहे। मजबूरन बगैैर शादी हुए ही बारात वापस लौट गई। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर गांव निवासी प्रेम सिंह चौहान ने अपनी बेटी संध्या की शादी वाराणसी जिले के रोहनिया थाने के बसंत पट्टी गांव निवासी अनिल चौहान पुत्र बैजनाथ के साथ तय किया था। बुधवार की शाम अनिल अपनी बारात लेकर संध्या के घर पहुंचा। घर वालों ने बारातियों का जोरदारी से स्वागत किया। इसके बाद जयमाल के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर चढ़े। जहां बारातियों के स्वागत की बात कहते हुए दूल्हा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेज से उतर गया। हालांकि लोग उसे किसी तरह से मनाकर वापस लाए। दोबारा स्टेज पर चढ़ते ही अनिल पुन: बड़बड़ाने लगा। उसकी हरकतों से नाराज संध्या ने शादी करने से इंकार कर दिया और स्टेज से नीचे उतरकर घर में चली गई। परिवार के लोग संध्या को मनाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दूल्हा सहित अन्य लोगों को अपने साथ लेकर थाने चली गई। जहां गुरुवार की शाम तक दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन