{"_id":"5b2401f14f1c1bc96b8b64ff","slug":"11529086449-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत कराएंगे प्रधान और वीडीओ पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीओ पंचायत कराएंगे प्रधान और वीडीओ पर एफआईआर
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पल्हना ब्लाक के लहुआंखुर्द गांव में शौचालय के नाम 18 लाख की धोखाधड़ी में दोषी पाई गई तत्कालीन प्रधान और वीडीओ पर एफआईआर कराने की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि एफआईआर करा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्ष 2015-16 में बसपा सांसद राजाराम के के आदर्श ग्राम लहुआंखुर्द में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 150 शौचालय के लिए कुल 18 लाख रुपये ग्राम निधि के खाते में गए थे। तत्कालीन प्रधान प्रधान सरोजा देवी और ग्राम विकास अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने एकमुश्त धनराशि निकाल ली थी। गांव में कुल 41 शौचालय तो बने, लेकिन इसमें भी 37 लाभार्थियों ने शपथ पत्र देकर कहा था कि उन्हें कोई धनराशि नहीं मिली। बीडीओ के नेतृत्व में बनी कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने प्रधान और सेक्रेटरी पर एफआईआर के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ आनंद प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों पर एफआईआर के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एफआईआर करा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद गबन की गई धनराशि की रिकवरी की कार्रवाई शुरू की जाएगी।