फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घायल युवक की मौत, साथी का चल रहा इलाज

घायल युवक की मौत, साथी का चल रहा इलाज

Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक की मौत, साथी का चल रहा इलाज
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील के पास सोमवार की शाम साढ़े सात बजे बोलेरो की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में एक की इलाज के दौरान मंगलवार की भोर में जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरे का अभी भी इलाज चल रहा है। गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके मृत युवक का अंतिम संस्कार किए।
विज्ञापन

मृत युवक धर्मेंद्र राजभर (20) पुत्र लालमन जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव का निवासी था। वह दिव्यांग था। परिवार की जीविका चलाने के लिए घर के पास पान की दूकान की थी। अपनी दूकान के लिए सामान लाने गांव के कैलाश (32) पुत्र रामसमुझ की बाइक पर बैठकर जीयनपुर बाजार जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सगड़ी तहसील के पास पहुंची कि अचानक तेज गति से आए बोलेरो का टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर कैलाश की बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान धर्मेंद्र और कैलाश घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की भोर में धर्मेंद्र की मौत हो गई। जबकि कैलाश का अभी भी इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र चार भाई और चार बहनों में बड़ा था। वह एक बच्ची का पिता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से गांव के लोग चंदा इकट्ठा करके धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed