फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अधिशासी अभियंता से अभद्रता, जान मारने की धमकी

अधिशासी अभियंता से अभद्रता, जान मारने की धमकी

Mon, 10 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से अभद्रता, जान मारने की धमकी
आजमगढ़। बगैर काम पूरा कराए ही 12 लाख रुपये का भुगतान कराने के लिए शनिवार को जल निगम कार्यालय में पहुंचे दो ठेकेदार और उनके समर्थक अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय एसके सिंह के आफिस में घुसकर उनसे अभद्रता किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। भीड़भाड़ वाले दफ्तर में इस प्रकार की घटना होने से अफरा-तफरी मच गई। विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने किसी तरह से बीच बचाव किया। देर शाम को अधिशासी अभियंता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही। जल निगम विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय एसके सिंह द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक शनिवार की दोपहर वह अपने आफिस में बैठकर सरकारी काम निपटा रहे थे। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के कम्हेनपुर भंवरनाथ गांव निवासी ठेकेदार राजेश कुमार, सुरेंद्र यादव अपने-अपने समर्थकों के साथ उनके आफिस में घुसे। यह लोग महुवा पेयजल योजना के तहत मानक के विपरीत हुए काम का 12 लाख रुपये का भुगतान करने की जिद करने लगे। जबकि जांच में इनके काम की गुणवत्ता खराब पाई गई है। योजना के मुताबिक काम न होने पर किसी भी तरह का भुगतान करने पर शासन से रोक लगी है। ऐसे में हमने भुगतान करने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर ठेकेदार और समर्थक एसके सिंह यादव के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगे। दफ्तर में तमाम लोग मौजूद रहे। शोर शराबा होने पर लोग पहुंचे और मामले को शांत कराया। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के संबंध में देर शाम को अधिशासी अभियंता ने प्रभारी एसपी/एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर शिकायत किया। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में ठेकेदार राजेश कुमार, सुरेंद्र यादव आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed