{"_id":"5a2446154f1c1b71548c0ed6","slug":"111512326677-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धाहाल में वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धाहाल में वृद्ध की मौत
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाजार निकले वृद्ध की लाश रविवार की सुबह दीदारगंज थाना क्षेत्र के वनगांव मोड़ पर मिली। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव निवासी बाबूनंदन राजभर (65) घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। गांव में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। शनिवार को बाबूनंदन घर से बाजार गये थे। लेकिन वे घर वापस नहीं लौटे। देर रात तक उसके घर न आने पर परिवार के सदस्य खोजबीन में जुटे लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह मार्टीनगंज-भादो मार्ग पर स्थित वनगांव मोड़ पर सड़क के किनारे बाबूनंदन की लाश मिली। उसका चेहरा गमछे से ढका हुआ था। पैर में हल्की खरोंच थी। परिवार के लोगों ने बाबूनंदन की हत्या का आरोप लगाया। बाबूनंदन राजभर तीन बेटों के पिता थे। उसके दो बेटे घर पर रहते हैं। जबकि एक बेटा सउदी में रहता है। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।