फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्यारोपी को एमपी की पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपी को एमपी की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी को एमपी की पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़। मध्य प्रदेश के शहडौल रेलवे स्टेशन के पास बीते फरवरी माह में हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी मंगलवार को सिधारी और मध्य प्रदेश की पुलिस के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह सिधारी मुहल्ले में स्थित एक दुकान में छिपा हुआ था। एमपी की पुलिस गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

एसपीसिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मुकेश सिंह मेंहनगर थाना क्षेत्र के लवदह गांव का निवासी है। वह मुंबई के उल्लास नगर में किसी प्रापर्टी डीलर के साथ रहता था। मुकेश जिस प्रापर्टी डीलर के साथ रहता था। वह किसी पार्टी का बड़ा नेता है। नेता के साथ मध्य प्रदेश के शहडौल शहर का रामनरायन गौतम पार्टनर था। मुंबई में किसी कीमती जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर रामनरायन गौतम और उसके पार्टनर के बीच विवाद हो गया। फरवरी माह में रामनरायन गौतम मुंबई से घर जा रहा था। जैसे ही वह शहडौल रेलवे स्टेशन पर उतरकर आटोरिक्शा में बैठकर घर के लिए चला तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में मुकेश सिंह भी आरोपी है और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मुकेश का लोकेशन घर पर मिलने पर मध्य प्रदेश की पुलिस मंगलवार को जिले में पहुंची। पहले तो मुकेश के लवदह स्थित घर पर छापेमारी की गई। वहां नहीं मिला तो सिधारी थाने की पुलिस के सहयोग से सिधारी मुहल्ले में स्थित एक दुकान के पास छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मुकेश को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed