फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार दिन से लापता किशोर का फंदे से लटका मिला शव

चार दिन से लापता किशोर का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 14 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चार दिन से लापता किशोर का फंदे से लटका मिला शव
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के खैरपुर जगजीवन गांव के बाहर स्थित एक मकान के अंदर चार दिन से लापता किशोर का शव पाया गया। लापता किशोर का शव मिलते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैरपुर जगजीवन गांव निवासी 13 वर्षीय सुमित यादव पुत्र मंझारी यादव 12 सितंबर की रात घर से खाना खाने के बाद निकला था और तब से लापता था। परिजन उसकी सभी यथा संभव स्थानों और नात-रिश्तेदारी में भी तलाश कर चुके थे। बच्चे का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। शुक्रवार को गांव के बाहर बने एक चहारदीवारी के अंदर स्थित कमरे में छत के चुल्ले से लटकता हुआ शव किसी ने देखा। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जुट गए। अंदर पहुंच कर फंदे पर लटके शव को देखते ही लोगों के होश उड़ गए। शव लापता हुए किशोर सुमित यादव का था। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। परिजनों की सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और कस्बा स्थित प्राइवेट विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। जमीन पर खून के निशान देख कर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है वहीं एसओ शिव शंकर सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किशोर की हत्या हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed