फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जेल में निरुद्ध दो आरोपियों पर लगा एनएसए

जेल में निरुद्ध दो आरोपियों पर लगा एनएसए

Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जेल में निरुद्ध दो आरोपियों पर लगा एनएसए
आजमगढ़। सोशल साइट पर धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले गिरफ्तार आरोपी पर एनएसए लगाने की मांग करते हुए गत दिनों सरायमीर थाने में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी करने वाले गिरफ्तार दो आरोपियों पर एनएसए लगा दिया गया। जेल में निरुद्ध यह दोनों आरोपी घटना को तूल पकड़ाने में अहम भूमिका निभाए थे। एसपी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर डीएम ने अपनी मुहर लगा दी। जिन दोनों आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया है। उसमें सरायमीर थाना क्षेत्र के केरवां गांव निवासी आसिफ और इसी थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी तारिक का नाम शामिल है। एसओ सरायमीर मनोज सिंह के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के पठानटोला मुहल्ला निवासी और पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन उबैदुर्रहमान ने 26 अप्रैल को सोशल साइट पर धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले सरायमीर नई बस्ती निवासी अमित साहू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। 27 अप्रैल की रात पुलिस अमित साहू को गिरफ्तार कर ली। 28 अप्रैल को पुलिस अभी अपनी कार्रवाई शुरू कर पाती कि एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जमई, नदीम, मुमताज कुरैशी के नेतृत्व में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता बाजार बंद कराते हुए थाने का घेराव कर लिया। यह लोग अमित के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग कर रहे थे। थाना परिसर में एसडीएम, सीओ के साथ वार्ता का क्रम चल ही रहा था कि भीड़ थाने पर हमलावर हो गई। ईंट पत्थर चलाते हुए जहां कई पुलिसवालों को घायल कर दिया। वहीं थाने में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि लोगों को भड़काने में आसिफ और तारिक की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


सरायमीर थाने पर हमला करने और लोगों को भड़काने वाले आसिफ और तारिक पर एनएसए लगाया गया है। अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed