{"_id":"5a0494ea4f1c1b0d698ba7a7","slug":"101510249706-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा ने पूर्व सांसद पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा ने पूर्व सांसद पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। तहसील के मेजवां निवासी विधवा ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की शिकायत है कि पूर्व सांसद के दबाव में अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। अधिकारियों के दबाव में ठेकेदार उसकी निजी भूमि से रास्ता बनवा रहा है। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ग्रामसभा मेजवा में कुंवर नदी पर पुल का निर्माण हुआ है। पूर्व सांसद के प्रयास से कनेरी और मेजवा गांव को जोड़ने के लिए मार्ग बनाया जा रहा है। कनेरी की तरफ़ से मार्ग पुल तक बन भी गया है। पुल से मेजवा गांव और कैफी मार्ग को जोड़ने के लिए सीधा रास्ता नहीं बन पा रहा है। इसके बीच में विधवा मंजरी बानो पत्नी स्व. राहत हुसैन के नाम गाटा संख्या 162/0 और 162ख/0- भूमिधरी बाग है। विधवा मंजरी का आरोप है सीधा रास्ता ठेकेदार की ओर से मेरी बाग से ले जाया जा रहा है। एक बार जेसीबी मशीन से जामुन आदि का पेड़ उखाड़ भी दिया गया था। मेरे और भाइयों के विरोध करने पर इसे रोका गया। अब एक बार फिर पूर्व सांसद की ओर से अधिकारियों पर रास्ता बनवाने के लिए दबाव बनवाया जा रहा है। जिले और तहसील के कुछ अधिकारी उसी भूमि से रास्ता बनाने के लिए मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं। यह भूमि मेेरे जीयन यापन का सहारा है।