{"_id":"58f900444f1c1ba3464739a0","slug":"1-lakh-75-thousand-plunder-from-the-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से एक लाख 75 हजार की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से एक लाख 75 हजार की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लाख मुश्तैदी के बाद भी आपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। गुरुवार की देर शाम मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चट्टी गांव के पास गोसाई की बाजार जाने वाले मार्ग पर बदमाशों ने एक व्यापारी से एक लाख 75 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी चीनी, तेल, घी, आटा आदि का कारोबारी अतुल गुप्ता पुत्र सत्येंद्र गुप्ता गुरुवार को सूमो गाड़ी से वसूली के लिए मेंहनगर बाजार गया हुआ था। देर शाम तक वसूली करने के बाद वह चालक के साथ सूमो से बाजार गोसाई की ओर जा रहा था। जैसे ही सूमो मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चट्टी गांव के पास पहुंची। पल्सर सवार मुंह बांधे तीन बदमाश उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर सामने आ गए। उन्होंने तमंचा दिखाकर गाड़ी को रोका और गाड़ी में रखा बैग छीन लिया।
इसके बाद बदमाश गोसाई की बाजार की ओर भाग निकले। बदमाशों के फरार होने के बाद व्यापारी ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सारनाथ सिंह को व्यापारी ने पूरी घटना से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल वायरलेस के जरिए सभी थानों को सूचना दी। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में सीओ श्यामनरायन सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारी से तहरीर ले ली गई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।