प्राकृतिक आपदाओं के रोकने एवं पर्यावरण के संरक्षित करने के लिए सगड़ी तहसील क्षेत्र के देऊपुर कमालपुर गांव निवासी चंद्रदेव दास यादव बीड़ा उठाए हुए हैं। वह पिछले कई साल से पर्यावरण को स्वच्छ रखने की मुहिम चला रहे हैं। अब तक एक हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देऊपुर कमालपुर गांव निवासी चंद्रदेव दास यादव पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए बरगद, पीपल और पाकड़ के पेड़ को लगाते हैं। चंद्रदेव दास को लोग वन प्रेमी के नाम से जानते हैं। उनका कहना है कि अगर कहीं पीपल, पाकड़ और बरगद का पौधा दिखाई देता है तो उसको हम ले जाकर पॉलीथिन की थैली में मिट्टी खाद डालकर संरक्षित करते हैं। जब पौधा लगाने योग्य हो जाता है तो सार्वजनिक स्थान जैसे मंदिर, मस्जिद, स्कूल, कॉलेज, परिषदीय विद्यालय, नदी के किनारे और सड़क के किनारे आदि जगहों पर लगा देते हैं और उसकी देखभाल करते हैं। इन वृक्षों की उम्र 500 वर्ष से 1000 वर्ष तक होती है। इनकी लकड़ी इमारती काम में नहीं आती है। चंद्रदेव के मुताबिक यह प्रकृति की तरफ से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ही भेजे गए हैं। अब तक उन्होंने डिग्री कालेज हरैया , मऊ जिले के करमपुर धाम , इंटर कॉलेज हनुमान नगर, परिषदीय विद्यालयों सहित, छोटी सरयू नदी के किनारे सड़क के किनारे आदि जगहों पर पौधे लगा चुका हूं। यह कार्य मैं सन् 2004 से करता चला आ रहा हूं। ऐसे मुझ को बहुत सुकून मिलता है। बताते हैं कि देश में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। इनमें हजारों लोग मर रह हैं तो लाखों लोग घायल हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण पेड़ों की लगातार कटाई है।