फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Create such an idea in the society that neighbors also remain happy: Dhananjay Singh

समाज में ऐसा विचार पैदा करें कि पड़ोसी भी खुशहाल रहे : धनंजय सिंह

Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Create such an idea in the society that neighbors also remain happy: Dhananjay Singh
ठेकमा/अंबारी। समाज में ऐसा विचार पैदा करें कि पड़ोसी भी खुशहाल रहे। यह कहना है जाैनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का। वह देवदूत वानर सेना के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देवदूत वानर सेना की सराहना करते हुए कहा कि इस संगठन के लोगों ने सैकड़ों जरुरतमंद गरीब लोगों का इलाज कराया, वहीं कई लोगों को रोजगार दिलाने में भी मदद की। देवदूत वानर सेना ने अब तक हजारों अभियान सफलतापूर्वक हुए इसमें सबसे चर्चित अभियान छोटे बच्चों के जीवन के लिए रहा। इसमें देवदूत वानर सेना की ओर से तीन करोड़ रुपये जुटाए गए। रविवार को मार्टीनगंज तहसील के मैरेज हाॅल में देवदूत वानर सेना के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हो रहा था। धनंजय के आगे कहा कि देवदूत वानर सेना ने हजारों यूनिट रक्तदान कराया। इससे लोगों को नवजीवन मिला। विदेश में खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को सहयोग दिया गया। देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन वही है जो औरों के काम आए। हमारी वानर सेना एक दूसरे का सहयोग करते हुए गरीब बहनों की शादी के लिए और गरीबों के इलाज के लिए अनेक मुहिम चला रही है। सम्मेलन को एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हीरालाल गौतम, केडी सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, सपा एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विनोद राय, ऋषिकांत राय, प्रीति श्रीवास्तव लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों को बुके, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और पौधे देकर सम्मानित किया गया। आयोजन पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह मोनू एवं संचालन क्रांति सिंह ने किया। इस अवसर पर अजीत प्रताप सिंह, भाजपा नेता विनोद राय, रणंजय सिंह, रामस्वारथ राजभर, अंकुर राय, सचिन सिंह, दिनेश सिंह आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed