{"_id":"68409344ac47c5f244043494","slug":"covid-ward-with-six-beds-built-sample-collection-centers-set-up-at-5-places-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132467-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छह बेड का बना कोविड वार्ड, 5 जगहों पर बनाए गए सैंपल कलेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छह बेड का बना कोविड वार्ड, 5 जगहों पर बनाए गए सैंपल कलेक्शन सेंटर
विज्ञापन
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। उसके द्वारा मंडलीय जिला चिकित्सालय में छह बेड का एक वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही पांच स्थानों पर सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है।
देश में बढती कोविड की रफ्तार को देखते हुए शासन की ओर से स्वास्थ्य महकमे को गाइड लाइन जारी की गई है। जिसमें उसे इससे निपटने के लिए सारी तैयारियों को मुकम्मल करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को मुकम्मल रूप देने में जुटा हुआ है। इस क्रम में उसके द्वारा मंडलीय जिला चिकित्सालय में छह बेड का एक वार्ड आरक्षित किया गया है। ताकि अगर कोई मरीज सामने आता है तो उसे इस वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा सकता है। पांच स्थानों पर मंडलीय जिला चिकित्सालय, अतरौलिया, तरवां, लालगंज और राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में में सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।
इन सेंटरों पर कलेक्ट किए जाने वाले सैंपल को राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में स्थापित आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में हालांकि अभी तक कोविड का कोई मरीज सामने नहीं आया है। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि लोग मास्क का प्रयोग करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। अगर किसी भी व्यक्ति में कोविड के लक्षण आ रहे हैं उसकी जांच कराएं। ताकि उक्त व्यक्ति का समय पर इलाज कराया जा सके।