फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Council teachers' service manual and LPC will be online

परिषदीय शिक्षकों की सेवा पुस्तिका और एलपीसी होगी ऑनलाइन

Mon, 17 May 2021 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Council teachers' service manual and LPC will be online
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद में प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों की सेवा पुस्तिका और एलपीसी का अब ऑनलाइन रखरखाव किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी कर प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के सेवा संबंधी भौतिक अभिलेख की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। बताया जा रहा है नई व्यवस्था लागू होने से प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर के पटल बाबू के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। कुछ दिन पूर्व सठियांव ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात एक बाबू पर सेवा पुस्तिका बनाने के नाम पैसे की मांग करने का आरोप लगाया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच भी कराई। शिक्षक द्वारा लगाया गया आरोप सिद्घ नहीं हो सका। हालांकि यह कोई पहली बार आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा है। इसे लेकर कई बार आरोप लग चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी कर प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के सेवा संबंधी भौतिक अभिलेख की व्यवस्था को समाप्त कर सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन कर दी है।
विज्ञापन

0000000000
अब सेवा पुस्तिकाएं ऑनलाइन ही बनाई जाएंगी। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी खत्म हो जाएगा। बीएसए अम्बरीष कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed