{"_id":"5f4938198ebc3e17543ddad9","slug":"corona-testing-lab-started-working-in-medical-college-azamgarh-azamgarh-news-vns5439891106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ मेडिकल कालेज में काम करने लगी कोरोना जांच लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ मेडिकल कालेज में काम करने लगी कोरोना जांच लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देर से ही सही जिले में भी कोरोना जांच लैब स्थापित हो गया है। एनओसी मिलने के बाद बृहस्पतिवार से ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। दो सितंबर को मुख्यमंत्री राजकीय मेडिकल कालेज में स्थापित किए गए कोरोना जांच लैब का लोकार्पण करेंगे।
राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना जांच लैब स्थापित करने की घोषणा प्रदेश सरकार ने कई माह पूर्व किया था। सीएम की घोषणा के बाद से जिले के लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही जिले में लैब स्थापित हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए मेडिकल कालेज भवन में जरूरी बदलाव के लिए धनराशि भी जारी कर दिया था। जिससे सारे कार्य समय से पूर्ण करा लिए गए थे। लेकिन जांच मशीन आदि के आने में वक्त लग गया। एक सप्ताह पूर्व मशीन आकर लग गई और उसका इंस्टालेशन आदि भी हो गया। इसके बाद एनओसी का इंतजार किया जाने लगा। बुधवार को मेडिकल कालेज में स्थापित लैब को एनओसी मिल जाने के बाद इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस लैब का दो सितंबर को लोकार्पण करेंगे। फिलहाल लैब ने काम करना शुरू कर दिया है और मेडिकल कालेज पर आने वाले मरीजों की जांच की जाने लगी है। लोकार्पण के बाद जिले के सभी आरटीपीसीआर जांच यहीं पर होने लगेगी। आगे मंडल के अन्य जिलों का आरटीपीसीआर सैंपल भी यहां जांच के लिए आ सकता है।
तीन माइक्रो बायोलॉजिस्ट की हुई तैनाती
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज में स्थापित हुए आरटीपीसीआर जांच लैब के सफल संचालन के लिए तीन माइको बायोलॉजिस्ट की तैनाती हुई है। इसमें एक डॉ. प्रतीक्षा पहले से ही यहां तैनात थी। वहीं इनके पति डॉ. आतोश त्रिपाठी जो गोरखपुर में तैनात थे, उन्हें भी यहां भेज दिया गया है। इसके साथ ही डॉ. तनु विष्ट की तैनाती हुई है। इसके अलावा 16 लैब असिस्टेंट व चार बाबुओं की यहां तैनाती की गई है।