फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona infection kills two 72 new infected

कोरोना संक्रमण से दो की मौत 72 नये संक्रमित मिले

Sat, 12 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona infection kills two 72 new infected
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से शनिवार को भी दो लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 72 नये संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार 51 नये लोग कोरोना से ग्रासित मिले थे। जनपद में अभी तक कुल 3751 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3165 स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 55मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 525पहुंच गई है। रिकवरी दर 84 फीसद के आसपास है। अब तक 80 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में मोहम्मदपुर के गोसड़ी में पांच, मिर्जापुर के सुरही बजुर्ग में एक, चांदपुर अखरचंदा में एक, देवारा कदीम में एक, अराजी मलका पुरवा में एक, अतरौलिया के मदियापार में एक, बोधीपट्टी में चार, लालगंज के फखरूद्दीनपुर में सात, भनलौर में दो, टीकारगढ़ में एक, उबारपुर में नौ, नवाब अलीअंबारी में एक, मेडिकल कालेज में एक, कोयलसा के करमहा डिंगुरपुर में दो, तेरही में एक, जोरावर देवारा जदीद में एक, बखरा में एक, अतरौलिया में एक, शाहगढ़ में एक, समेदा में एत. सम्मोपुर में एक, गुरहेथा में एक, मिलो में एक, हरैया के बाजार गोसाईं में एक, सठियांव के डिलिया में एक,ठेकमा के भीरा में चार, अतरौलिया के अछलीपुर में एक, शहर के कोलघाट में एक, चालाकपुर में एक, अनंतपुर में एक, शिवाजीनगर हीरापट्टी में तीन, सिविल लाइंस मड़या में एक, एलआईसी रैदोपुर में एक, बलरामपुर में एक, छोटी हरैया में एत. हरिवंशपुर में दो, खत्री टोला में एक, घोरठ ेमं एक, खेतापुर हरैया में दो, पोखरा हरैया में एक, नीबी में एक, मिर्जापुर के कदाचा में एक, ठेकना के कनौना में एक, सरायमोहन में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो और मौत
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से दो और मौत हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में शनिवार सुबह नौ बजे कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मौत हुई है। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी द्वितीय डॉ.नियाज हसन ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के 75 वर्षीय बुजुर्ग को छह सितंबर की रात 11 बजे गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। वे दिल और शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। वहीं, मेहनाजपुर की 45 वर्षीय महिला के बीमार होने पर उनको बीएचयू में भर्ती कराया गया था। 30 अगस्त को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उनकी भी मौत हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 80 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed