फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona havoc continues, 67 new positives found

जारी है कोरोना का कहर, 67 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona havoc continues, 67 new positives found
आजमगढ़। जिले में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को जिले में 67 नए संक्रमित पाए गए है। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 514 हो गई है। सोमवार को कुल 3184 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि सोमवार को फूलपुर ब्लाक, नगर क्षेत्र व पल्हनी ब्लाक क्षेत्र में सर्वाधिक संक्रमित मिले है। सोमवार को कुल 3184 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 514 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में अब तक 18833 पॉजिटिव मिले है। जिसमें 18088 पूरी तरह से ठीक हो चुके है। उन्होंने बताया कि फूलपुर में 14, नगर क्षेत्र में 13 व पल्हनी में 12 नए संक्रमित मिले है। इसके अलावा लालगंज में सात व अन्य छह संक्रमित पाए गए है। महराजगंज में चार, कोयलसा व अजमतगढ़ में तीन-तीन, बिलरियागंज में दो, मोहम्मदपुर, ठेकमा, रानी की सराय, सठियांव, मिर्जापुर व अतरौलिया में एक-एक संक्रमित मिले है। सीएमओ के आकड़े में सोमवार को भी तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या तीन है जबकि तीसरी लहर में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें चार राजकीय मेडिकल कालेज व एक की जहानागंज में होम आइसोलेशन में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed