{"_id":"61df19f509b5ce4e960dce69","slug":"corona-guide-line-ignored-in-benisa-mandi-azamgarh-news-vns633223081","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनइसा मंडी में कोरोना गाईड लाइन की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनइसा मंडी में कोरोना गाईड लाइन की अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी लोग सावधानी बरतने में कोताही बरत रहे हैं। बेलइसा मंडी परिसर में खरीदारी करने ग्राहक लोग मास्क भी लगाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। दो गज दूरी का नियम तो भूल ही गए हैं। जगह-जगह लोगों की भीड़ लग रही है। मंडी में प्रवेश करने से पहले तो सैनेटाइजर कराया जाता है। यहां न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था है और न ही थर्मल स्क्रिनिंग हो रही है।
बेलइसा में आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर सब्जी मंडी है। मंडी प्रत्येक दिन सुबह चार बजे से दोपहर ग्यारह बजे तक खोली जाती है और करीब पांच हजार से अधिक लोग रोज सब्जी बेचने या खरीदने के लिए आते हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा बार-बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील का लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सुबह सात बजे के आसपास जब फल व सब्जी मंडी में पहुंचे तो देखा कि जगह-जगह सब्जी की दुकान लगी हुई और खरीदारों की भीड़ लगी हुई थी। सोशल डिस्टेंसिंग को तो भूल जाएं अधिकांश लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। इतना ही नहीं मंडी परिसर में प्रवेश करने वाले गेट पर ना तो सैनेटाइजर की व्यवस्था थी और ना ही थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी। सब्जी मंडी परिसर में कोरोना गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। बताते चलें कि थाना क्षेत्र में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों क्षेत्र के एक गांव की महिला कोरोना पॉजिटीव मिली थी। वहीं दूसरे ही दिन बेलईसा में भी एक मरीज मिला था।लेकिन बाजारों में अभी भी लोग कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सचेत नहीं है। लोग बिना मास्क के ही घुमते नजर आ जाएंगे। आम जनता की इस संक्रमण को लेकर लापरवाही कहीं भारी न पड़े। क्योंकि कोरोना वायरस दोबारा से फैलने लगा है और यदि हम नहीं संभले तो स्थिति भयावह हो सकती है। कस्बा के मुख्य बाजार सहित ग्रामीणांचल में कोई भी मास्क लगाए नहीं हुए है। अधिकांश लोगों के मुंह से मास्क गायब है। बाजारों में लोग बेखौफ होकर बिना मास्क और शारीरिक दूरी नियम को भुलकर घुम रहे हैं। सबसे बुरी हालत प्राइवेट सवारी वाहनों की है। यात्रियों को भूसे की तरह लादकर ड्राइवर वाहनों का संचालन कर रहे हैं।