फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona graph started growing again in the district, two more positives were found

जनपद में फिर बढ़ने लगा कोरोना ग्राफ, दो और मिले पाजीटिव

Mon, 15 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona graph started growing again in the district, two more positives were found
आजमगढ़। जनपद में एक बार फिर से कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। शनिवार को चार कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद रविवार को एक भी पाजीटिव मरीज नहीं मिला। लेकिन सोमवार को एक फिर दो नए मरीज मिले हैं। जिसे देखते हुए एक बार फिर से जनपद में इससे बचाव के उपाय तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

होली और आगमी शादी विवाह के मौसम को देखते हुए मुंबई सहित अन्य बड़े प्रांतों से लोगों का जनपद आगमन शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर लौट आई है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सोमवार को डीएम ने सीएमओ के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। जनपद में भी अब कोरोना एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले दिनों जहां कोरोना पाजीटिव मरीजों के मिलने का क्रम लगभग शून्य हो गया था। वहीं तीन दिन में छह कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। शनिवार को एक ही दिन चार मरीज मिले थे। लेकिन रविवार को हुई जांच में एक भी कोरोना पाजीटिव नहीं मिला। लेकिन सोमवार को फिर एक बार दो नए मरीज मिले हैं। जिसमें एक मरीज शिवपुर और एक मरीज बजहा में पाया गया। सोमवार को कुल 561 लोगों की जांच की गई। जिसमें 550 निगेटिव पाए गए। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या सात हो गई है। जबकि अब तक जिले में कुल 6002 कोरोना पाजीटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed