फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Copies will be checked at four centers under the supervision of CC camera

सीसी कैमरे की निगरानी में चार केंद्रों पर जांची जाएंगी कापियां

Tue, 19 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Copies will be checked at four centers under the supervision of CC camera
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर तैयारी जोरशोर पर चल रही है। जिले में इस बार चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। चयनित केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में कापियों का मूल्यांकन होगा। इसको लेकर डीआईओएस ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसी कैमरों का संचालन बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने लगी हैं। किसी केंद्र पर दस जिला तो किसी केंद्र पर उससे भी अधिक जिलों से कापियां जांचने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की कवायद में जुट गया है। शासन के आदेश पर सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए हैं। कापियों को मूल्यांकन केंद्र तक पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचाया जा रहा है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल को समाप्त हो गई थीं। ऐसे में शासन के आदेश पर राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़, डीएवी इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज व इंटर कालेज सठियांव को मूल्यांकन केंद्र बना दिया गया है। सभी केंद्रों पर पेयजल समेत अन्य सभी सुविधाओं के सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। डीआईओएस डा.पीके उपाध्याय ने बताया कि अभी तक मूल्यांकन केंद्रों पर ट्रकों से उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच रही हैं। अभी तक दो-दो ट्रकों से केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। करीब छह लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए अन्य जनपदों से आने वाली हैं। मूल्यांकन कार्य में किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसको लेकर शिक्षा विभाग सतर्क है। कापियों की जांच के लिए परीक्षकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ताकि, किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके। बोर्ड परीक्षा की तरह ही मूल्यांकन पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी शिक्षक को मोबाइल अंदर नहीं ले जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कापियों का मूल्यांकन सीसी कैमरे की निगरानी में होगा। चयनित केंद्रों को अपने कैमरे पुन: दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed