फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Controversy over throwing gulal in Holi procession, video of removing belt goes viral

Azamgarh News: होली जुलूस में गुलाल फेंकने पर विवाद, बेल्ट निकालने का वीडियो वायरल

Fri, 06 Mar 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Controversy over throwing gulal in Holi procession, video of removing belt goes viral
अंबारी के माहुल बाजार ​स्थित धार्मिक स्थल के बाहर जुटी भीड़। संवाद
आजमगढ़। तकिया मोहल्ले में मंगलवार की शाम होली के जुलूस के दौरान गुलाल फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा बेल्ट निकालने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। लगभग 100 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बजरंग दल गोला अखाड़ा का जुलूस बिहारी जी मंदिर से मंगलवार की शाम निकाला गया। यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जब तकिया से कोट चौराहे की ओर मुड़ा तो कुछ लोगों पर अबीर-गुलाल पड़ गया, जिसको लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने बेल्ट निकाल ली। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जुलूस के साथ चल रहे नगर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया। इस दौरान स्थानीय मो. मोअज्जम और मुन्ना ने भी भड़के लोगों को शांत करायाा। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और जुलूस आगे बढ़ गया। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन


रंग लगाने पर हुई मारपीट, चार घायल-आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर भरथीपुर गांव में होली के दिन बुधवार तो रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुछ युवक तरवां थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर भरथीपुर गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में चार लोगों के घायल हो गए है। घायलों में श्याम बली राजभर और संजना राजभर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर रंग फेंका, लोगों ने जताई नाराजगी-अंबारी। माहुल बाजार के शिवाजी मेन चौक पर बुधवार को होली खेलते हुए शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर रंग फेंक दिया। इससे दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी माहुल कुमार यश सिंह पटेल और सब इंस्पेक्टर श्यामकुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहुल नगर के शिवाजी मेन चौक पर कई वर्षों से परंपरागत तरीके से लोग होली का हुड़दंग करते है और कपड़ा फाड़ होली खेलते है। इसी बीच अज्ञात शरारती तत्वों ने यहां स्थित धार्मिक स्थल के गेट पर रंग और गंदा कपड़ा फेंक दिया। इस पर दूसरे समुदाय के सैकड़ लोग इकट्ठा होकर नाराजगी जताने लगे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल और सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे भारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद गंदे कपड़े को उतारा गया और सफाई कराई गई। थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र का कहना है कि किसी भी दशा में इस प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं है। खुफिया कैमरे से पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही, जो भी तथ्य सामने आएगा, विधि सम्मत कार्रवाई होगी।

अंबारी के माहुल बाजार स्थित धार्मिक स्थल के बाहर जुटी भीड़। संवाद

अंबारी के माहुल बाजार स्थित धार्मिक स्थल के बाहर जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed