फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Control of the third wave of Corona will be a priority

कोरोना की तीसरी लहर पर नियंत्रण होगी प्राथमिकता

Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Control of the third wave of Corona will be a priority
नवागत सीएमओ डा. इंद्र नारायण तिवारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नवागत सीएमओ डॉ. इंद्र नारायण तिवारी ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर पर नियंत्रण ही प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से हुए स्थानांतरण में जिले के सीएमओ डॉ. एके मिश्रा भी अपने पद से हटा दिए गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं उनके स्थान पर जौनपुर जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी को जिले का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया था। सोमवार को डॉ.इंद्र नारायण तिवारी ने सीएमओ कार्यालय पहुंच कर पदभार भी ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि वे अपने सेवा काल का लंबा समय मिर्जापुर व जौनपुर में बतौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आदि पदों पर बिताया है। सीएमओ पद पर जिले में उनका पहला कार्यकाल है। उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर से मुकाबला प्राथमिकता में होगा। इसके साथ ही अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी उन्होंने समीक्षा की बात कही। जो स्वास्थ्य कार्यक्रम अब तक गति नहीं पकड़ पाए है, उन्हें तेज किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर शत प्रतिशत चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टॉफ की मौजूदगी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि जिले को समझने में एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद वे स्वास्थ्य योजनाओं को गति प्रदान करने की कवायद में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed