फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contract workers boycotted work due to non-receipt of honorarium

संविदा कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Contract workers boycotted work due to non-receipt of honorarium
जीयनपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को जीयनपुर विद्युत सब स्टेशन पर संविदा कर्मचारियों कार्य बहिष्कार धरना दिया। देर शाम मानदेय खाते में पहुंचने की सूचना पर संविदा कर्मियों ने धरना समाप्त किया। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों का कहना था कि ओरियन कंपनी द्वारा हम लोगों की संविदा पर नियुक्ति की गई है। कहा गया था कि हर माह के सात तारीख तक सभी के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन 27 जुलाई बीतने के बाद भी जून माह का मानदेय नहीं मिला। हम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था। इसलिए अनिश्चितकालीन धरने पर जाना पड़ा। मंगलवार को विद्युत उप केंद्र मिर्जापुर मालटारी, बेरमा, लाटघाट, अमुवारी और विद्युत उप केंद्र जीयनपुर के संविदा कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर पहुंच अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। देर शाम जैसे ही संविदा कर्मचारियों के खाते में मानदेय आने का मैसेज आया तो संविदा कर्मियों ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी और काम पर लौट गए। धरने में अमरजीत सिंह, हरिश्चंद्र यादव ,अनिल यादव, दिलीप यादव, रामजी सिंह, संजय सिंह, प्रमोद यादव, आशीष राय, ईश्वर राय आदि संविदा कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed