फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contract lineman sucide after being cut off by train in azamgarh father accuses neighbor youth for torture

आजमगढ़: ट्रेन से कटकर संविदा लाइनमैन ने दी जान, पिता ने पड़ोसी युवक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 23 Jun 2021 02:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Jun 2021 02:11 PM IST
सार

आजमगढ़ में संविदा लाइनमैन ने मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस से कटकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता ने पड़ोसी युवक पर बेटे को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Contract lineman sucide after being cut off by train in azamgarh father accuses neighbor youth for torture
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बुधवार को संविदा लाइनमैन ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विद्युत उपकेंद्र सरायमीर पर संविदा लाइनमैन था।

विज्ञापन


मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस बुधवार को जैसे ही फूलपुर कोतवाली अंतर्गत मनरा गांव के पास पहुंची, वैसे ही एक युवक उसके आगे कूद गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान सरायमीर थाना क्षेत्र के कड़छा गांव निवासी 23 वर्षीय यशवंत पुत्र नरसिंह के रूप में हुई। मृतक के पिता भी सरायमीर उपकेंद्र पर बतौर लाइनमैन कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि पड़ोस के एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ यशवंत की फोटो खींच लिया था। इसके बाद से ही वह फोटो दिखा कर उसे ब्लैकमेल करता था। कहता था कि मेरे पत्नी का खर्चा चलाओ नहीं तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दूंगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed