फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   contract lineman electrocuted to death

Azamgarh News: संविदा लाइनमैन की करंट से झुलस कर मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
contract lineman electrocuted to death
बरदह थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक संविदा लाइनमैन की करंट से झुलस कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना उस समय हुई जब लाइनमैन शटडाउन लेकर जंफर जोड़ रहा था कि अचानक बिजली आ गई। घटना से परिजनों व ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। राजेपुर हदीसा गांव निवासी शिवानंद शर्मा (55) बरदह उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन था। सोमवार की देर रात वह बहादुरपुर फीडर पर राजेपुर गांव के जंफर को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इससे पूर्व उसने 11 हजार लाइन का शटडाउन भी लिया था। जंफर जोड़ने के दौरान अचानक बिजली चालू हो गई। ऐसे में करंट से शिवनंद गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। विभागीय लापरवाही पर उनमें आक्रोश रहा। शिवानंद तीन पुत्रों का पिता था। अवर अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि शटडाउन लेकर शिवानंद पोल पर बिना सेफ्टी उपकरण के चढ़ कर काम कर रहा था। इस दौरान लाइन कैसे चालू हो गई यह तो जांच का विषय है। यह सही है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed