फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contract electrical workers on strike, memorandum submitted

हड़ताल पर रहे संविदा विद्युत कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Contract electrical workers on strike, memorandum submitted
विद्युत विभाग के निविदा संविदा कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता निजामाबाद में संविदा के पद पर रहते हुए निजामाबाद की विद्युत व्यवस्था की चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर विद्युत विभाग की सेवा आज कई वर्षों से कर रहे हैं। उनको मासिक 10000 रुपये मानदेय दिया जाता है। कर्मचारियों की मांग है कि उनका मानदेय 24000 किया जाए। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस मौके पर सुखराम, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, राजेश गौड़, श्यामलाल, राजकुमार वर्मा, श्री राम रतन चौहान, सुरेंद्र प्रजापति, अमित प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed