फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Consumption of firecrackers reduced, sales reached 70 million

घटी पटाखों की खपत, 70 लाख की हुई बिक्री

Sat, 14 Nov 2020 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Consumption of firecrackers reduced, sales reached 70 million
आजमगढ़। प्रदेश के कई जनपदों में पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित है। अपने जिले में पटाखा पर प्रतिबंध तो नहीं लगा है, लेकिन बिक्री काफी प्रभावित हुई है। इस बार शहर में मात्र 25 लाख के ही पटाखों की बिक्री हो सकी है। वहीं पूरे जिले में पटाखों की बिक्री 70 लाख के पार होने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर में पूर्व भांति तीन स्थानों पर पटाखा की दुकाने लगाई है। जिसमें डीएवी कालेज मैदान, होमगार्ड परेड ग्राउंड व आईटीआई का मैदान शामिल है। इन तीन स्थानों पर पटाखा की लगभग 92 दुकानें लगाई गई थी। शाम छह बजे तक डीएवी कालेज मैदान पर लगभग 10 लाख रुपये के पटाखों की बिक्री हो चुकी थी। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी तहसील प्रशासन ने पटाखों की दुकान आबादी के बाहर लगवायी है। इस बार पटाखा मार्केट में लोगों की भीड़ न के बराबर देखने को मिली। पटाखा छोडने का समय भी आठ से दस निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी दिन-भर पटाखा थोड़ा-बहुत फूटते रहे। ग्रीन पटाखा छोड़े जाने की बात कहीं जा रही थी लेकिन मार्केट में कहीं भी ग्रीन पटाखे नहीं देखने को मिले। पटाखा विक्रेता राहुल ने बताया कि इस बार चाइनीज पटाखे एकदम मार्केट में नहीं आए थे। पटाखों के दाम में इस पर दो से पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। सिर्फ शहर क्षेत्र डीएवी पीजी कालेज मैदान लगे पटाखा मार्केट में तीस लाख का पटाखा दो दिनों में बेच दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है तो वहीं पूरे जिले की बात की जाए तो 60 से 65 लाख का पटाखा बिक्री होने का अनुमान है, जो पिछली बार से 30 से 35 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed