फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Connections of 33 defaulters disconnected, recovery of Rs 3 lakh

Azamgarh News: 33 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, तीन लाख की वसूली

Mon, 16 Sep 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Connections of 33 defaulters disconnected, recovery of Rs 3 lakh
अंबारी। क्षेत्र के कई गांवों में रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 33 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और तीन लाख रुपये बकाया बिल की वसूली की गई। इसके अलावा बिजली चोरी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सब स्टेशन फूलपुर के अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान कैफी आजमी मार्ग से शुरू हुआ। इस दौरान माहुल मोड़, खुरासन रोड, स्टेशन चौराहा होते हुए नगर पंचायत तक बिजली की चेकिग की गई। जिसमें प्रत्येक दुकान, घर की गहनता से चेकिंग की गई। तीन व्यक्ति चोरी से विजली का प्रयोग कर रहे थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, 33 विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए जबकि तीन लाख 30 हजार रुपयेबिकाया बिल की वसूली की गई। एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल का भुगतान नही किया जा रहा है। बहुत ही कम राजस्व की प्राप्ति हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed