फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Connection of defaulters disconnected during electrical checking

विद्युत चेकिंग के दौरान बकाएदारों का काटा गया कनेक्शन

Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Connection of defaulters disconnected during electrical checking
पवई। विद्युत उप केंद्र पवई के एसडीओ व जेई के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र में चेंकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। विद्युत चेकिंग के दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। विद्युत उपकेंद्र के एसडीओे और जेई ने लाइनमैन, मीटर रीडर व संविदा कर्मियों के साथ विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शाह मर्दानपुर व पवई में 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों का कनेक्शन काटकर बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए कहा गया। बिजली विभाग की इस कार्यवाही से चोरी से बिजली इस्तेमाल करने वाले व बकायेदारों में दहशत का माहौल था। कर्मचारियों ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं का जो समय पर बिजली बिल जमा नहीं करते हैं। उनका कनेक्शन काटा गया। जेई ने उपभोक्ताओं को हिदायत दी कि जिनके पास कनेक्शन नहीं है वह ले लें। दोबारा चेकिग के दौरान अगर कोई चोरी से बिजली जलाता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप केंद्र का जला ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति बाधित
बिंद्राबाजार। विद्युत उप केंद्र मोहम्मदपुर के परिसर में लगा ट्रांसफार्मर के जल जाने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। बिजली न होने से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। विद्युत उपकेंद्र के परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में तेज हवाओं के कारण शार्टसर्किट से आग लग गई। जिससे इनकमिंग पर लगा ट्रांसफार्मर जल गया और विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो हो गई। बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों की हालत काफी खस्ता हो गई है। उप केंद्र मोहम्मदपुर के जूनियर इंजीनियर आशुतोष यादव ने मामले को अपने उच्च अधिकारियों अवगत कराया। तत्काल एक ट्रांसफार्मर भेजे जाने की मांग किया। उन्होंने बताया कि कोशिश रहेगी कि शाम तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed