फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congressmen celebrated Salute Day, salutes martyrs

कांग्रेसजनों ने मनाया सलाम दिवस,शहीदों को दी सलामी

Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Salute Day, salutes martyrs
कुंवर सिंह उद्यान में भरत चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने जाते कांग्रेस के नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रदेश कमेटी के निर्णय के अनुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में गलवान घाटी में शहीद हुए संतोष बाबू सहित 20 अमर जवानों की शहादत को सलाम दिवस के रुप में मनाया गया। पार्टी के लोगों ने इन शहीदों को सलामी दी। इसके साथ ही शाम छह बजे शहीद स्मारक कुंवर सिंह उद्यान में कैंडिल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार से चीन द्वारा भारत की जिस भूमि पर कब्जा किया गया है उसे वापस लिए जाने की मांग किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार पूर्व कांग्रेस की सरकार को हमेशा आरोपों के घेरे में खड़ा करती रही है, लेकिन आज चीन द्वारा किए गए हमले और कब्जा की गई भूमि पर सवाल करने पर इनके पास कोई जवाब नहीं है। देश को गुमराह करना बंद करें। सबको सच्चाई से वाकिफ कराए। मुन्नू यादव ने कहा कि सैनिकों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। इस मौके पर तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, अब्दुल रहमान, बृजेश नंदन पांडेय, अजीज इमाम, मुन्नू मौर्य, प्रदीप यादव, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, पंकज मोहन सोनकर, संतोष कुमार, मोहम्मद आजमी, शीला भारती, नजम शमीम, जगदंबिका चतुर्वेदी, फैजी नसीम, विरेंद्र चौहान, प्रमोद यादव, नगीना मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed