फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress played thali and clap against farmers laws

किसान कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने बजाई थाली और ताली

Wed, 23 Dec 2020 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Congress played thali and clap against farmers laws
आजमगढ़। किसान विरोधी कानूनों की वापसी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। थाली और ताली बजाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां ताली बजाई। कलेक्ट्रेक चौराहे से अग्रसेन चौराहा होते हुए भाजपा नगर कार्यालय के सामने भी थाली और ताली बजाई तथा धरना दिया। किसान विरोधी कानूनों के वापसी की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि तीन काले किसान कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दो डिग्री तापमान में भी किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। अब तक 32 से अधिक आंदोलनकारी किसानों की मौत हो चुकी है। वर्तमान तानाशाह बीजेपी सरकार मौन साधे हुए है। सरकार को जगाने के लिए हम लोग थाली और ताली बजा कर सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। अगर अन्नदाता की मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। धरने में मुख्य रूप से बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, राजाराम यादव, सुरेंद्र सिंह, ओंकार पांडेय, संतोष कटाई, मुन्नू यादव, मुन्नू मौर्य, अजीज इमाम, रवि कांत त्रिपाठी, जगदंबिका चतुर्वेदी, तेज बहादुर यादव, अंशुमाली राय, रवि शंकर पांडेय, प्रिंस सिंह राजपूत, शीला भारती, सीमा भारती, आशुतोष रजत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed