फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress plans to rename the beating drum

कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदल पीट रहे ढिंढोरा

Thu, 20 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 20 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
सत्ताइस साल पहले प्रदेश में विकास की स्थिति क्या रही और आज क्या है, यह सभी देख रहे हैं। आज तक केंद्र की भाजपा सरकार अपनी कोई भी योजना नहीं ला सकी। कांग्रेस के कार्यकाल की ही सारी योजनाओं का नाम बदल कर ढिढोरा पीट रही है। जबकि कांग्रेस ने जो कहा वो किया, चाहे वह रोजगार के लिए मनरेगा हो, किसानों की कर्ज माफी हो या भ्रष्टाचार दूर करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम हो।
विज्ञापन


  ये बातें बुधवार को नरोत्तमपुर में एक विद्यालय में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित किसान युवा सम्मेलन में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीनिवासन ने कही। उन्होंने कहा कि आज जो वादा राहुल गांधी ने किसानों से कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ व समर्थन मूल्य  के मुद्दे को लेकर कर रहे हैं वह निश्चत ही सरकार बनने पर हम पूरा करेंगे।  देश के सैनिकों की बहादुरी का जो श्रेय सरकार उठा रही है वह उनकी  विकलांगता पेंशन को कम कर उनके प्रति धोखा कर रही है। इसलिए जनता हकीकत  को जानते हुए कांग्रेस का साथ दे। 
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति को बंद करना होगा। अब तक प्रदेश और देश में विकास व सभी वर्ग के लोगों के विकास की बात सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है। कार्यक्रम को पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, बिहार के पूर्व सांसद नरेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर इसरार अहमद, त्रिभुवन दुबे, संगीता चौहान, संजय मिश्र, सुरेश यादव, कैलाश नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र और संचालन युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिकेश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ : प्रदेश में चल रही राहुल गांधी की जनसंदेश यात्रा बुध्वार को अहरौला के धर्मशाला बाग में पहुंची। इस दौरान कार्यर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। राहुल गांधी संदेश यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री व सांसद बिहार प्रांत नरेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हाल इन 27 सालों में बेहाल हो गया। देश व प्रदेश का किसान पूरी तरह से लाचार व बेबस हो गया। किसानों से कर्जा वसूली के लिए उनके घरों पर पुलिस भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा है।


राहुल गांधी की घोषणा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बिजली का बिल माफ किया जाएगा। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने भी संबोधित किया। अंत में युवा नेता रवींद्र नाथ सिंह ने सभी आभार प्रकट किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, निसार अहमद, भगवान शुक्ला, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजाराम सिंह, त्रिगुणा दूबे आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed