{"_id":"3c77d4ef56b2673af49f372a1cbf1dee","slug":"comprehensive-development-of-the-district-in-the-sp-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में हुआ जिले का व्यापक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में हुआ जिले का व्यापक विकास
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें 19 सितंबर को कुंवर सिंह उद्यान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। पंचायत चुनाव में जीत की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आजमगढ़ का जितना विकास हुआ, उतना विकास किसी अन्य पार्टी की सरकार में नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के हो रहे चुनाव के संबंध में भी सावधान रहने की जरूरत है। 19 सितंबर को स्व. इशदत्त यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप यादव का आगमन हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष राज्यमंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। बैठक की अध्यक्षता सदर विधान सभा अध्यक्ष हरिश्चन्द यादव एवं संचालन वेद प्रकाश यादव ने किया। मौके पर मुखराम यादव, एसके सत्येन, इशरार अहमद, अबरार, परवेज अहमद, शंभू चौहान, जितेंद्र चौहान, धर्मराज यादव, रामनवल यादव, राजकुमार राजभर, किरन चौहान, माया देवी, द्रोपदी पांडेय, किरन यादव, सूर्यभान यादव, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे।