{"_id":"5f15cb848ebc3e63745630fc","slug":"complaints-of-corruption-of-the-municipality-to-the-pm-and-cm-accused-of-getting-the-work-done-without-getting-approval-from-the-board-azamgarh-news-vns536810068","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के भ्रष्टाचार की शिकायत पीएम और सीएम से, बिना बोर्ड से स्वीकृत कराए काम कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के भ्रष्टाचार की शिकायत पीएम और सीएम से, बिना बोर्ड से स्वीकृत कराए काम कराने का आरोप
विज्ञापन
आजमगढ़। नपा में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत नपा के ही एक सभासद ने डीएम-सीएम के साथ ही पीएम पोर्टल पर भी किया है। सभासद ने बिना बोर्ड की स्वीकृत कायों कराने और अस्वीकृत हुए कार्यों की भी निविदा करा कर भुगतान कराने का भी आरोप लगाया है।
नपा के कटरा वार्ड सभासद विशाल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2019 में नपा द्वारा बिना सभासदों की राय लिए कुल 70 कार्यो का प्रस्ताव तैयार कराया था। बोर्ड की बैठक भी इस प्रस्ताव को तैयार कराने के लिए नहीं हुई थी और इन कार्यों को स्वीकृति के लिए डीएम को प्रेषित किया गया था। डीएम ने एसडीएम सदर से प्रस्ताव की पड़ताल करायी तो 70 कार्यों की सूची में शामिल कुछ कार्यों को जहां सिर्फ रिपेयरिंग के लिए प्रस्तावित किया तो वहीं कुछ कार्यो को पहले से ही दूसरी योजना के तहत हुआ पाया। ऐसे कार्यों को न कराने की उन्होंने संस्तुति के साथ अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसके बाद भी नपा प्रशासन ने बाबू व जेई की मिलीभगत कर अस्वीकृत कार्यो की भी निविदा करा दिया और लेनदेन कर ठेकेदारों के पक्ष में भुगतान भी करा दिया। उनका आरोप है कि नगर पालिका क्षेत्र में खराब लाइटों को बदलने के लिए लगभग दो साल पूर्व 56 लाख का प्रस्ताव हुआ था। जिसके भुगतान की कवायद में भी नपा प्रशासन जुटा हुआ है, जबकि शासन स्तर से ही दूसरे फर्म को निविदा हो चुकी है।
बिना स्वीकृति के कोई भी कार्य नहीं कराया गया है न ही कोई भुगतान किया गया है। यदि कोई फर्जी भुगतान का आरोप लगाता है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - शुभनाथ प्रसाद, ईओ, नपा आजमगढ़।