फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   community people give good education to children

कौम के लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा दें

Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
community people give good education to children
फूलपुर। दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालिम हासिल करना जरूरी है। क्योंकि दीनी तालीम दुनिया व आखिरत में भी फायदा पहुंचाती है। अपनी तमाम जरूरत को कम करके अपने बच्चों को तालीम दें। उक्त बातें मौलाना फरहत हुसैन मुश्तहिद ने शनिवार की रात मेजवां गांव स्थित इमाम बरगाह में मजलिस के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालीम नौकरी के लिए नहीं बल्कि अदब के लिए होनी चाहिए। मौजूदा समय में क़ौम को जेहालत से बाहर निकालने के लिए तालीम बहुत जरूरी है। यहां तक लिखा है कि नमाज न पढ़ने वाले बच्चों का खाना और पानी भी बंद कर देना चाहिए, लेकिन लोग ऐसा नहीं करते। नमाज और इंसानियत को जिंदा रखने के लिए इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपनी और अपने पूरे परिवार की कुर्बानी दे दी। यजीद बादशाह इमाम हुसैन से अपनी बैय्यत करवाना चाहता था। लेकिन इमाम हुसैन ने उसके सामने सिर नहीं झुकाया, बल्कि अपना सिर कटाना बेहतर समझा। इस दौरान मौलाना शकील फराज, आफ़ताब हुसैन, अफसर, नम्मन, रेहान, अलमदार, मेहदी, हसरत, महबर, शहवर, समर रजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed