फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CO City will investigate the murder case registered against policemen

Azamgarh News: सीओ सिटी करेंगे पुलिसकर्मियोंं पर दर्ज हत्या के केस की जांच

Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
CO City will investigate the murder case registered against policemen
अंबेडकरनगर। पुलिस हिरासत में आजमगढ़ के युवक जियाउद्दीन की मौत मामले में आठ पुलिसकर्मियोंं पर दर्ज मुकदमे नए सिरे से विवेचना अब सीओ सिटी करेंगे। माना जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मियों की मुसीबत बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंंकि सीजेएम ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट निरस्त करने के साथ ही जांच को अपूर्ण व दोषपूर्ण बताया है। जैतपुर में हुई लूट के आरोपी का पता लगाने के लिए अंबेडकरनगर की स्वाट टीम ने आजमगढ़ जाकर पवई थानाक्षेत्र के हाजीपुर कुदरत गांव निवासी जियाउद्दीन (36) को 24 मार्च को हिरासत में लिया था। वहां से अंबेडकरनगर लाकर सम्मनपुर थाने मेंं रखा। आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। जबकि पुलिसकर्मियों का कहना था कि हार्टअटैक से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मामले के तूल पकड़ने पर आठ पुलिसकर्मियोंं के खिलाफ अकबरपुर थाने में हत्या व अपहरण का केस दर्ज हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। दिवंगत के भाई शहाबुद्दीन की आपत्ति पर सीजेएम सुधा यादव ने फाइनल रिपोर्ट को निरस्त कर दी। सीजेएम के आदेश पर एसपी डॉ.कौस्तुभ ने विवेचना का जिम्मा सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य को सौंप दिया है। आरोपियों में से एक स्वाट टीम प्रभारी रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र पाल सिंह का वाराणसी तबादला हो चुका है। सात सिपाहियों में से अन्य की अलग-अलग थानों में तैनाती है। सीओ ने रविवार को कहा कि विवेचना मिली है। न्यायालय ने जिन बिंदुओं का जिक्र किया है। उस पर ध्यान दिया जाएगा। विवेचना पूरी होगी तो आगे की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed