फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi to check progress of Gorakhpur Link Expressway in Azamgarh tomorrow

आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की प्रगति जांचने आज आएंगे सीएम योगी, ये है संशोधित कार्यक्रम

Thu, 10 Dec 2020 12:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to check progress of Gorakhpur Link Expressway in Azamgarh tomorrow
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते प्राशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भी सीधी नजर है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री स्वयं 10 दिसंबर को इसका निरीक्षण और परियोजना की समीक्षा के लिए आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के मदियापार आ रहे हैं। मदियापार में पैकेज-दो के कैंप कार्यालय में वो निरीक्षण के साथ ही परियोजना की अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे। सीएम का कार्यक्रम मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पूर्वांचल में विकास को रफ्तार देने के लिए लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इससे गोरखपुर से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। परिजयोजना पर वह स्वयं नजर रख रहे हैं। इसे जनवरी अंत तक यातायात के लिए खोलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को भी समय से पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री इसके निरीक्षण के लिए भी पहुंच रहे हैं। 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर तीन बजे पैकेज-दो के कैंप कार्यालय मंदोही, मदियापार अतरौलिया पहुंचेंगे। 03.15 बजे तक कैंप कार्यालय दिलीप बिल्डिकान लिमिटेड में पैकेज दो की समीक्षा बैठक करने के बाद 03.20 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

CM Yogi to check progress of Gorakhpur Link Expressway in Azamgarh tomorrow
सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला।

तैयारियों में जुटा रहा पूरा प्रशासनिक अमला
सीएम के आगमन को देखते हुए बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला मंदोही में स्थित कैंप कार्यालय में तैयारियों में जुटा रहा। कमिश्नर के साथ ही डीएम ने मातहतों के साथ सीएम के कार्यक्रम की रणनीति बनाई। हेलीपैड और सुरक्षा आदि के संबंध में निर्देश दिए।

कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह ने हेलीपैड आदि की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रांगण में हेलीपैड बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है।

गाड़ियों की पार्किंग, मीडिया आदि के लोगों के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांतराय ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। एडीएम नरेंद्र सिंह, एसडीएम दिनेश चंद्र मिश्र, रमाकांत मिश्र, जितेंद्र सिंह , सुनील पांडेय, चंद्रजीत तिवारी, रमेश सिंह रामू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed