फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM will honor two toppers of madrasa board

पहली बार मदरसा बोर्ड के लिए प्रदेश सरकार करने जा रही कुछ खास, खुद सीएम रहेंगे मौजूद

Mon, 31 Aug 2020 01:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी विकास विश्वकर्मा, अमर उजाला, आजमगढ़
विकास विश्वकर्मा, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 31 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
CM will honor two toppers of madrasa board
मदरसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की तरह पहली बार मदरसा बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सरकार सम्मानित करने जा रही है। सम्मान के तहत टॉपरों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी। इतना ही नहीं टॉपर्स के घर तक पक्की सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। मदरसा बोर्ड के मेधावियों में आजमगढ़ की दो छात्राएं भी शामिल हैं। इन्हें सम्मानित करने के लिए शासन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंड्री (हाईस्कूल), सीनियर सेकेंड्री (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक) व फाजिल (परास्नातक) परीक्षा का परिणाम इस बार बेहतर रहा। इस परीक्षा के लिए जिले से कुल 4767 छात्रों ने नामांकन कराया गया था। परीक्षा में 3869 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 3839 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। फाजिल परीक्षा में जिले का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


वहीं इस बार सीनियर सेकेंड्री के प्रदेश स्तरीय मेरिट में जिले की दो छात्राओं का नाम शामिल रहा। इसमें बिंद्राबाजार की जेबा बानो पुत्री फैजान अहमद ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में तीसरा व मुबारकपुर की तैद जेहरा पुत्री कुवैद अली ने 90.40 प्रतिश अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM will honor two toppers of madrasa board
मदरसा - फोटो : अमर उजाला

दिया जाएगा टैबलेट, नकद इनाम व प्रशस्ति पत्र

प्रदेश सरकार सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल व फाजिल के दस-दस यानी कुल 40 छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपये व टैबलैट प्रदान करेगी। इसके साथ सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के मैथ, साइंस व कंप्यूटर विषय के तीन-तीन यानी कुल 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को 50-50 हजार रुपये, टैबलेट व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है।

सीनियर सेकेंड्री के प्रदेश स्तरीय मेरिट में जिले की दो छात्रा जेबा बानो व तैद जेहरा का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों छात्राओं को सम्मानित करेंगे। शासन की ओर से दोनों छात्राओं की डिटेल मांगी गई है।
साहित्य निकर्ष सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed