{"_id":"621352c44740b872c865d8e8","slug":"class-11th-student-dies-due-to-electrocution-in-azamgarh-accident-happened-while-giving-fodder-to-animals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत, पशुओं को चारा देते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: करंट की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत, पशुओं को चारा देते समय हुआ हादसा
Mon, 21 Feb 2022 02:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:22 PM IST
सार
आजमगढ़ के सकरामऊ गांव निवासी 11वीं का छात्र सोमवार तड़के पशुओं को चारा खिला रहा था। इसी दौरान कटे तार में दौड़ रहे करंट की वह चपेट में आ गया।
विज्ञापन
11वीं के छात्र को अस्पताल में मृत घोषित किया गया
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के सकरामऊ गांव निवासी 11वीं के छात्र की सोमवार तड़के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक राय पुत्र प्रदीप राय सोमवार तड़के अपने पशुशाला में साफ-सफाई करने के बाद पशुओं को चारा खिला रहा था। इसी दौरान कटे तार में दौड़ रहे करंट की वह चपेट में आ गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और कक्षा 11 का छात्र था। दीपक की मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फिसल कर गिरी बाइक, एक की मौत
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चीनी मिल सठियांव के परिसर में बाइक से घर जाते समय ब्रेक लेने पर बाइक फिसल गई। घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।