फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   chunaavee ranjish mein mahila kee hatya maamale mein teen giraphtaar

चुनावी रंजिश में महिला की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
chunaavee ranjish mein mahila kee hatya maamale mein teen giraphtaar
आजमगढ़। बारदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में मंगलवार की देर रात चुनावी रंजिश में हुई महिला की हत्या मामले में नामजद तीन अभियुक्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसहाकपुर गांव के पूर्व प्रधान रामअवध यादव इस बार के चुनाव में अपनी पत्नी कांती देवी को चुनाव मैदान में उतारे थे और चुनाव हार गए थे। मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रामअवध के घर पर धावा बोल दिया। तमंचा, धारदार हथियार से लैस हमलावरों की फायरिंग में पूर्व प्रधान के भाई रामसलट की बहु की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल हो गए थे। घटना के बाबत रामसलट ने छह नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश की कवायद में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों अभियुक्त कहीं भगने की फिराक में इसहाकपुर गांव के पास ही बड़े पुल वाले रास्ते पर एक ठेले के पास वाहन का इंतजार कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही तीन युवक ठेले के आड़ से निकल कर भागने लगे। पुलिस ने क्रमश: विशाल राजभर, फैज अहमद व सतिराम राजभर को पकड़ कर तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। हत्या मामले के अन्य आरोपी आद्या प्रसाद, अशोक व पवन फरार चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed