फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child playing cricket dies after falling in a well

क्रिकेट खेल रहे बालक की कुएं में गिरने से मौत

Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Child playing cricket dies after falling in a well
तरवां। थाना क्षेत्र के महोली गांव में सोमवार शाम चार बजे क्रिकेट खेल रहे 12 वर्षीय बालक की कुएं में गिर गया। बच्चों के शोर को सुन गांव के लोग जुटे और उसे कुंए से निकालने का प्रयास शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महोली गांव निवासी योगेंद्र राम का बड़ा पुत्र शुभम कुमार 12 वर्ष अपने दोस्तों के साथ दरवाजे के सामने ही क्रिकेट खेल रहा था। बगल के इंद्रदेव राम के दरवाजे की तरफ गेंद गई जिसे दौड़ कर लाने गया शुभम अचानक कुएं के ऊपर चला गया। पुराना कुआं होने के नाते लकड़ी से ढका हुआ था शुभम लकड़ी के ऊपर गया लकड़ी टूट गई और शुभम कुएं में गिर गया। गहरे कुएं में पानी में अंदर जाकर फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार के सहित आसपास के लोग जुटे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने फांस के सहारे घंटों बाद शुभम को बाहर निकाला। तत्काल तरवां हॉस्पिटल ले गए जहां से डॉक्टर ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। शुभम तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा छह का छात्र था। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed