{"_id":"649afea80089c0c4060bbd98","slug":"child-dies-after-drinking-toddy-three-people-serious-azamgarh-news-c-20-1-270421-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ताड़ी पीने के बाद दो वर्षीय बालक की मौत, तीन लोग गंभीर, गांव में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ताड़ी पीने के बाद दो वर्षीय बालक की मौत, तीन लोग गंभीर, गांव में हड़कंप
Wed, 28 Jun 2023 04:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:17 PM IST
सार
कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में मंगलवार की सुबह ताड़ी पीने से दो वर्षीय बालक सहित चार लोगों की हालात बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ताड़ी के पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में मंगलवार की सुबह ताड़ी पीने से दो वर्षीय बालक सहित चार लोगों की हालात बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बालक की मौत हो गई। बसारतपुर गांव के लखवा मौजा में मंगलवार की सुबह ताड़ के पेड़ से उतारने के बाद गांव के ही अशोक (38) पुत्र रामलाल, लालधर (47) पुत्र सिताराम तथा अशोक पुत्र गरीब ने ताड़ी पी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के ही अजीत का करीब दो वर्षीय पुत्र आरुष भी आ गया और ताड़ी पी गया। ताड़ी पीने के कुछ देर बाद चारों की हालत बिगड़ने लगी। लगातार उल्टी होती देख परिवार के सदस्य जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आरुष की मौत हो गई, जबकि तीनों ग्रामीणों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम का कहना है कि मामला संज्ञान में है। ताड़ी पीने से एक ही व्यक्ति बीमार है। जहां तक बच्चे की मौत की बात है तो ताड़ी पीने से उसकी मौत नहीं हुई है। फिर भी मौत का कारण जानने के लिए बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन