फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child died during treatment injured due to fell from roof to escape monkey attack in azamgarh

वाराणसी: बंदर के हमले से बचते समय छत से गिरा बच्चा, बीएचयू में इलाज के दौरान मौत, इकलौती संतान की मौत से मां की हालत भी बिगड़ी

Sun, 31 Oct 2021 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 Oct 2021 04:40 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले एक गांव मं बच्चा छत पर खेल रहा था, वहीं एक बंदर आ गया। जो बच्चे पर हमले करने के लिए दौड़ा। बच्चे बचने के लिए भागते समय छत से गिर गया था।

विज्ञापन
Child died during treatment injured due to fell from roof to escape monkey attack in azamgarh
Monkey - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 24 अक्तूबर को बंदर के हमले से बचने के लिए एक बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी निवासी अजीत यादव का पुत्र उत्कर्ष यादव(9) 24 अक्तूबर को बंदर के दौड़ाने पर भागते समय छत से गिरकर घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए परिजन में नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के एक निजी नर्सिंग होम में बच्चे का उचार चल रहा था। शनिवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कर्ष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे की मौत का समाचार मिलते ही मां सुनीता की भी हालत खराब हो गई है। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed