फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief Minister's visit today, routed and diverted

Azamgarh News: मुख्यमंत्री का दौरा आज, रूट किया गया डायवर्ट

Sun, 19 May 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's visit today, routed and diverted
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को जनपद में आगमन हो रहा है। वे लालगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर के जगदीशपुर में व सदर लोकसभा अंतर्गत मेंहनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात विभाग ने कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन

यातायात विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार फूलपुर के जगदीशपुर में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा के तहत शाहगंज से आजमगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहन अंबारी चौराहा से दाये मुड़ कर दीदारगंज, मार्टीनगंज से बरदह होते हुए गंतव्य को जाएंगे। फूलपुर माहुल मोड़ से सरायमीर की तरफ आने वाले भारी वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

रानी की सराय चेकपोस्ट से फरिहां, सरायमीर, फूलपुर होते हुए शाहगंज जाने वाले वाहन मुहम्मदपुर तिराह से सदाफल तिराहा होते हुए जाएंगे। मुहम्मदपुर से फरिहां जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह फरिहा से सरायमीर मार्ग पर भी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मेंहनगर के खरिहानी में आयोजित मुख्यमंत्री जनसभा के लिए भी यातायात व्यवस्था में बदलाव हुआ है। खरिहानी चौराहा से मेंहनगर मार्ग होते हुए आजमगढ़ जाने वाले वाहन चक्रपानपुर इटौरा तिराहा छतवारा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। खरिहानी से मेंहनगर मार्ग व गौरा नहर से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज फूलपुर- सरायमीर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक

फूलपुर। लोकतंत्र के महापर्व से पहले चुनावी माहौल बनाने के लिए रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फूलपुर कस्बा से सटे जगदीशपुर और मेंहनगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सीएम योगी लालगंज लोकसभा क्षेत्र के फूलपुर के जगदीशपुर गांव के पास व सदर लोकसभा के मेंहनगर बाजार के पास चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए फूलपुर से सरायमीर तक मार्ग पर आवागमन को बंद किया जाएगा। शनिवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।


जिले में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। उससे पहले चुनावी माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदीशपुर और मेंहनगर सभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आने को लेकर कई दिनों से जगदीशपुर में तैयारियां चल रहीं थी। यहां चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed