फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Challan of five in assault case.

दोनों पक्ष से पांच आरोपी गिरफ्तार, शांति भंग में चालान

Sun, 29 Dec 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Challan of five in assault case.
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के सजई गांव में शनिवार को मदरसे में अजान को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने पांच लोगों का चालान कर दिया। वहीं घायल तीनों युवक इलाज कराने के बाद घर चले गए।
विज्ञापन

जिन लोगों का चालान किया गया उसमें सुहेल अहमद पुत्र मोहम्मद रजा, मोहम्मद दानिश पुत्र इसरार अहमद तथा दूसरे पक्ष से पवन यादव पुत्र रामअवध, रोहित मौर्य पुत्र गंगा और नारद यादव पुत्र रामभारत का नाम शामिल है। यह सभी फूलपुर कोतवाली के सजई गांव के निवासी हैं। बता दें कि सजई गांव में स्थित मदरसे में शनिवार की शाम को लाउडस्पीकर से अजान किए जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर एक पक्ष के तीन युवकों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजवा दी। साथ ही दोनों पक्ष से पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मारपीट में घायल होने वाले तीनों युवक इलाज के बाद घर चले गए। रविवार को पुलिस हिरासत में लिए गए पांचों लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गांव का माहौल शांत है। गोपनीय तरीके से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed