फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Celebrate Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary as Good Governance Day

Azamgarh News: सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल बिहारी की जयंती

Mon, 25 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary as Good Governance Day
आजमगढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी बूथों पर आयोजन किए गए। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और योगदान पर चर्चा की गई। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनी। आजमगढ़ के जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि अटल जी ने विकसित भारत की नींव रखी। अन्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम को घनश्याम पटेल, मुराहु राजभर, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, अरविंद जायसवाल, मंजू सरोज, वंदना सिंह लक्ष्मण मौर्या, ध्रुव सिंह, विनोद राय, प्रेम प्रकाश राय, ऋषिकांत राय, सुनील राय आदि ने संबोधित किया। ठेकमाः पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती बूथ संख्या 22 पर मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे की अध्यक्षता में हर्षाेल्लास के साथ मनी। इस मौके पर दुर्ग विजय राय, जवाहरलाल मौर्य, विकास गिरी, सुरेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अखिलेश मौर्या आदि उपस्तिथ रहे। अहरौलाः भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बस्ती भुजबल बाजार में मनी। वक्ताओं ने कहा कि उनकी जयंती पर उनकी कविता ‘हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता हूं मिटाता हूं गीत नई गाता हूं‘ से हमें सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रविंद प्रताप सिंह, बालमुकुंद सिंह, अमित राय, सूबेदार गिरी, नरेंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। मेजवांः फूलपुर भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान की अध्यक्षता में जयंती मनी। इस मौके पर अमरनाथ, अच्छेलाल, हरीश चंद श्रीवास्व, कोमल गोविंद रविंद सुरेश, विजय उदायराज अमरीश, रमा शकर थे। निजामाबादः मंडल निजामाबाद के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। इस मौके पर जिला मंत्री संतोष कुमार गोंड, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गगन कश्यप, विंदेश्वरी बरनवाल, शारिक खान, अनिल सोनी, सुधाकर सिंह, रवि कश्यप, दीपक कश्यप, श्रीराम गोंड, केशव सोनकर, रंजीत माली आदि उपस्थित रहे। अंबारीः अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को भाजपा नेता व जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आशु ने रैन बसेरे का उद्घाटन किया। इस मौके पर संदीप राजभर, राममिलन अग्रहरि, सलमान कुरैशी, लालू मोदनवाल, संतोष सोनी, सुशांत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed