{"_id":"61fc13397861fd586943e1d3","slug":"cdo-sought-clarification-from-bdo-and-ado-azamgarh-news-vns636812954","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने बीडीओ व एडीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने बीडीओ व एडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा बुधवार को बिलरियागंज विकास खंड के गद्दोपुर गांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोरोना सर्वे रजिस्टर दुरुस्त न मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ और एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के साथ पंचायत सहायक की सेवा समाप्त करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया।
डीएम अमृत त्रिपाठी द्वारा हर गांव में एक सर्वे रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया है। जिसमें टीकाकरण से संबंधित जानकारी भरने का निर्देश दिया गया है। जैसे गांव में कितने लोगों को टीका लगा है। कितने लोगों को पहली डोज का टीका लगा है और कितने लोगों को दोनो डोज टीकाकरण हो चुका है। बुधवार को बिलरियागंज विकास खंड के गद्दोपुर गांव में निरीक्षण को पहुंचे सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सर्वे रजिस्टर का अवलोकन किया तो पाया कि रजिस्टर में अभी तक कुछ भी अंकित नहीं किया गया है। सचिव संजय यादव अवकाश पर थे। सर्वे रजिस्टर में कुछ भी अंकित न मिलने से नाराज सीडीओ ने बीडीओ आराधना त्रिपाठी और एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र पांडेय को शोकाज नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। साथ ही सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टी देते हुए डीपीआरओ को पंचायत सहायक का पक्ष लेते हुए उसकी सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया।