फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CCTV cameras found switched off at six centres, recordings sought from administrators

Azamgarh News: छह केंद्रों पर बंद मिले सीसी कैमरे, व्यवस्थापकों से मांगीं रिकॉर्डिंग

Fri, 07 Mar 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras found switched off at six centres, recordings sought from administrators
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार को दो पालियाें मेंं हुई। पहली और दूसरी पाली में सिर्फ इंटरमीडिएट की ही परीक्षा हुईं। दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान जिले के छह केंद्रों पर सीसी कैमरे बंद मिले। इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों पालियों में कुल 5183 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सभी केंद्रों पर सचल दल की टीम जांच पड़ताल करती रही।
विज्ञापन

पहली पाली में सात केंद्रों पर इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 52 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 48 परीक्षार्थी उपस्थित व चार अनुपस्थित थे। वहीं, दूसरी पाली में 282 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 68652 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 63473 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 5179 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, सदभावना इंटर कॉलेज डेंगुरपुर, बाबा बोधी दास आदर्श इंटर कॉलेज बनकट, सूर्यनाथ मेमोरियल स्कूल उमरीकला गोसाई की बाजार, बजरंग बली बालिका इंटर कॉलेज साल्हेपुर में सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही परीक्षा के दौरान की पूरी सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग मांगी गई है। वहीं परीक्षा के दौरान नवनीत सिंह चहल गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा कक्षों में जाकर देखा और सीसी कैमरे का भी अवलोकन किया। इसके बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में बनाए गए बोर्ड परीक्षा-2025 कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed